लम्बाई कैसे बढ़ाये घरेलू उपाय हाइट बढ़ाने के आसान नुस्खे

लम्बाई कैसे बढ़ाये? 16 साल या 21 साल के बाद हाइट कैसे बढ़ायें – लम्बाई बढ़ाने के घरेलु उपाय – आज के समय में एक अच्छी हाइट होना हर किसी का सपना होता है सभी बच्चे अपनी हाइट को लेकर चिंतित रहते हैं क्योंकि अच्छी हाइट इंसान की पर्सनालिटी को बढ़ाता है। यदि आपकी हाइट अच्छी नहीं है तो इससे आपके अंदर कॉन्फिडेंस की भी कमी होने लगती है इसलिए हेल्थ के साथ साथ हाइट अच्छी होना भी जरुरी है तो आज हम आपको हाइट बढ़ाने के कुछ तरीके बतायंगे जिनसे आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं। अक्सर सुनने को मिलता है की 16 साल के बाद हाइट नहीं बढ़ती जिससे बहुत से बच्चे निराश हो जाते है और अपनी हाइट को लेकर बहुत परेशान होते हैं और अपनी हाइट को बढ़ाने के लिए इंग्लिश दवाइयों का सहारा लेते है जिनके बहुत से साइड-इफ़ेक्ट भी होते हैं। यदि आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे और एक्सरसाइज जिनको सही तरीके से नियमित रूप से करने से 16 साल के बाद भी हाइट को बढ़ाया जा सकता है।

लम्बाई कैसे बढ़ाये? लम्बाई बढ़ाना तो बाद की बात है आइये पहले जानते है की लम्बाई किस वजह से नहीं बढ़ती –

हाइट या लम्बाई ना बढ़ने के कुछ महत्वपूर्ण कारण और उनकी जानकारी

लम्बाई कैसे बढ़ाये

1. अधिकतर मामलों में लम्बाई या हाइट के ना बढ़ने का कारण वंशानुगत होता है, यह देखा जाता है कि माता- पिता की लम्बाई या हाइट कम होने पर बच्चो की हाइट भी कम ही होती है।

2. कई बार माता-पिता की अच्छी हाइट या लम्बाई  होने पर भी बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ती ऐसा बच्चों के खान – पान सही से न होना या शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से होता है।

3. हमारे शरीर में पानी की कमी से शरीर की ग्रोथ रुक जाती है, पानी की कमी होने पर शरीर ग्रो नहीं करता जो हाइट के न बढ़ने का भी एक प्रमुख कारण है।

4. कम उम्र में अधिक वजन उठाने से भी हाइट या लम्बाई का बढ़ना रुक जाता है, कम उम्र में अधिक वजन नहीं उठाना चाहिए।

5. हार्मोन्स के असंतुलित होने पर भी लम्बाई या हाइट बढ़नी रुक जाती है बहुत से बच्चे बचपन में ही नशा करने लगते है जिससे उनके हार्मोन्स प्रभावित हो जाते है और उनका शरीर अच्छे से ग्रो या विकास नहीं कर पाता।

हाइट कब तक बढ़ाई जा सकती है – बहुत से लोगो के मन में यह सवाल जरूर होता है कि हाइट किस उम्र तक बढ़ती है? क्या 16 साल के बाद भी हाइट या लम्बाई को बढ़ाया जा सकता है? वैसे तो हाइट को 24 साल की उम्र तक बढ़ाया जा सकता है परन्तु अधिकतर 16 से 21 वर्ष की उम्र तक हाइट बढ़ती है, उसके बाद हाइट का बढ़ना कुछ मुश्किल हो है। परन्तु कुछ घरेलु उपाय, व्यायाम और खान-पान को सुधर कर हाइट को बढ़ाया जा सकता है।

हाइट या लम्बाई बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपाय

यहाँ हाइट या लम्बाई बढ़ाने के आसान उपाय बताये गए हैं जिनको नियमित रूप से करने से आपका शरीर ग्रोथ करेगा और आपकी हाइट बढ़ेगी।

1. रोजाना एक्सरसाइज करें – एक्सरसाइज करने से शरीर का विकास तेजी से होता है, शरीर के विकास के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी होता है। रोजाना दौड़ लगाएं, स्ट्रेचिंग करें, स्विमिंग करें, साइकिल चलाएं, रस्सा-कूद करें, जम्प करें, रोजाना लटकने वाली एक्सरसाइज करें, इससे हाइट या लम्बाई बढ़ने के साथ वजन और मोटापा भी कंट्रोल में रहेगा। जिम ज्वाइन करे परन्तु आपको अपनी हाइट बढ़ानी है तो ऐसी जिम में ऐसी कोई एक्सरसाइज न करें जिससे आपकी हाइट या लम्बाई बढ़नी रुक जाये और अपने ट्रेनर से पूछ कर ही एक्सरसाइज करें।

2. खेलकूद करें – बच्चों के शरीर का तेजी से विकास करता है, खेलकूद करने से शरीर फिट रहता है और इससे बॉडी धीरे धीरे ग्रोथ करने लगती है। रोजाना फुटबॉल, बॉलीबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल या कोई भी भागदौड़ वाला गेम खेलने से आपकी हाइट तेजी से बढ़ेगी। इन घरेलू उपायों का प्रतिदिन अभ्यास करने से हमारी लम्बाई या हाइट बढ़ती रहेगी।

3. पर्याप्त मात्रा में नींद लें – शरीर को उचित आराम मिलना बहुत जरुरी है, एक्सरसाइज करने और दिन भर व्यस्त रहने के बाद यदि शरीर को आराम न मिले तो शरीर ग्रोथ नहीं कर पाता। अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद बहुत जरुरी है। सोने से शरीर अच्छे से ग्रोथ करता है जिससे शरीर की लम्बाई भी बढ़ती है।

4. हल्की धूप लें – धूप से शरीर को विटामिन – डी मिलता है जो शरीर की हड्डियों के विकास के लिए जरुरी होता है, विटामिन – डी से हड्डियां मजबूत होती है। सुबह के समय जब धूप हल्की हो तब उस समय घूमना चाहिए क्योंकि तेज धूप स्किन या चेहरे के लिए बेकार होती है। अतः हल्की धूप में घूमें इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ लम्बाई या हाइट बढ़ेगी।

5. संतुलित और पौष्टिक आहार लें – संतुलित आहार शरीर के विकास के लिए बहुत जरुरी है, इसलिए आहार में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं। प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, मिनरल, जिंक जैसे पोषक तत्व लम्बाई बढ़ने में सहायक होते है। अपने आहार में पालक, ब्रोकली, शलगम, बीन्स, सोयाबीन, गोभी, गाजर इत्यादि को शामिल करें। इसके आलावा दूध, दही, पनीर, अंडे और फलों को भी अपने आहार के रूप में लें। यह सब खाद्य पदार्थ शरीर की ग्रोथ के लिए बहुत जरुरी होते है।

6. अधिक मात्रा में पानी पिए – यह बात सभी जानते है की हमारा शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी है इसलिए पानी शरीर के सभी अंगो के विकास के लिए जरुरी है। इसलिए अगर आप लम्बाई बढ़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो शरीर में पानी की कमी ना होने दें, अधिक मात्रा में पानी पियें।

7. अश्वंगधा खाएं – अश्वंगधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जो हाइट बढ़ाने के लिए उपयोगी होती है। अश्वंगधा लेने के साथ – साथ व्यायाम और संतुलित आहार लेना जरुरी है। रात को सोने से पहले गाय के हल्के गर्म दूध में एक चम्मच अश्वंगधा पाउडर मिला कर सेवन करें। यह किसी भी पतंजलि स्टोर में आसानी से मिल जायेगा।

8. रोजाना दूध पियें – दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, दूध में विटामिन – ए और प्रोटीन या अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे सम्पूर्ण विकास में सहयता करते है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान कर हाइट बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना 2 से 4 गिलास दूध पियें। दूध के साथ अन्य डेरी उत्पाद जैसे पनीर, दही, लस्सी का भी सेवन करें।

हाइट बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव एवं उनकी जानकारी

1. नशे से दूर रहे, क्योंकि नशा शरीर के विकास को रोकता है अतः शराब, सिगरेट पीना छोड़ दें।
2. हमेशा सीधा चले और कमर सीधी कर के ही बैठे।
3. सोते समय सीधा लेटें, सीधा लेटने से शरीर खुलता है और हाइट बढ़ती है।
4. अगर हाइट बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहे है तो अधिक वजन उठाने से बचे। जितना हो सके कम वजन ही उठायें। अधिक वजन उठाने से शरीर की लम्बाई बढ़ना रुक जाती है।
5. हाइट को बढ़ने के लिए सबसे पहले अपना वजन काम करें। अधिक वजन अथवा मोटापा होने पर शरीर ग्रोथ नहीं कर पायेगा।
6. जंक फ़ूड अधिक तला हुआ भोजन करने से बचें, अपने आहार में संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
7. लम्बाई बढ़ाने की बहुत सी दवाइयां बाजार में उपलब्ध है जिनके सेवन से लम्बाई बढ़ती है। परन्तु दवाइयों के कई दुष्परिणाम भी हो सकते है इसलिए कोई भी दवाई लेने से पहले चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें।
8. रोजाना योग करें, योग करने से शरीर की मांसपेशियां खुलती जिससे हाइट बढ़ने लगती है।

नोट: यदि आप हाइट बढाने के लिए लगातार उपाय कर रहे है, तो अपना धैर्य बनाये रखें क्योंकि लम्बाई एकदम से नहीं बढ़ती है। इसलिए निरंतर या सही तरीके से प्रयास करते रहें।

हाइट या लंबाई बढ़ाने के लिए योग आसानो की विधि द्धारा उपाय

एक अच्छी पर्सनालिटी के एक अच्छी हाइट होना बहुत जरुरी है। और आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी अच्छी हाइट हो और वह अच्छा दिखे, आजकल एक अच्छी जॉब हो या सरकारी नौकरी हो सबके लिए हाइट अच्छी होना बहुत जरुरी है एवं अच्छी हाइट न होने पर कई लोग निराश होकर बैठे और अपने बारे में सोचते रहते है तो आइये कुछ योग आसनों के द्धारा लम्बाई या हाइट कैसे बढ़ती है जानते है –

1. ताड़ासन

2. धनुरासन

3. चक्रासन

4. नाभि आसन

5. शक्ति संचालन

6. सर्वांगासन

7. पश्चिमोत्तानासन

8. भुजंगासन

Share Article:

अजितेश कुँवर, कुँवर योगा, देहरादून के संस्थापक हैं। भारत में एक लोकप्रिय योग संस्थान, हम उन उम्मीदवारों को योग प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करते हैं जो योग को करियर के रूप में लेना चाहते हैं। जो लोग योग सीखना चाहते हैं और जो इसे सिखाना चाहते हैं उनके लिए हमारे पास अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं। हमारे साथ काम करने वाले योग शिक्षकों के पास न केवल वर्षों का अनुभव है बल्कि उन्हें योग से संबंधित सभी पहलुओं का ज्ञान भी है। हम, कुँवर योग, विन्यास योग और हठ योग के लिए प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, हम योग के इच्छुक लोगों को इस तरह से प्रशिक्षित करना सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे दूसरों को योग सिखाने के लिए बेहतर पेशेवर बन सकें। हमारे शिक्षक बहुत विनम्र हैं, वे आपको योग विज्ञान से संबंधित ज्ञान देने के साथ-साथ इस प्राचीन भारतीय विज्ञान को सही तरीके से सीखने में मदद कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Kunwar Ajitesh

Mr. Ajitesh Kunwar Founder of Kunwar Yoga – he is registered RYT-500 Hour and E-RYT-200 Hour Yoga Teacher in Yoga Alliance USA. He have Completed also Yoga Diploma in Rishikesh, India.

स्वास्थ्य से संबंधित खबरें


Edit Template

About

Kunwar Yoga – Mahadev Kunj, Old Nehru Colony, Dharampur, Dehradun, Uttarakhand, India. 248001

हमारी सेवाएं

Copyright © 2024 Kunwar Yoga. | Design By : Website Designing Company Dehradun